नारायण मूर्ति ने दी सलाह, भारत का हर बच्चा पढ़े यह किताब
India Daily Live
16 May 2024
नारायण मूर्ति की सलाह
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने भारत के हर एक बच्चे के लिए एक किताब पड़ने का सुझाव दिया है.
भारत का हर बच्चा पढ़े यह किताब
नारायण मूर्ति ने एक किताब सुझाई है और कहा कि कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर एक बच्चे को यह किताब पढ़नी चाहिए.
कौन सी है वो किताब
इस किताब का नाम है "Conceptual Physics"
किसने लिखी है ये किताब
इस किताब को पॉल जी. हेविट ने लिखा है. हेविट हाई स्कूल के टीचर थे
मूर्ति पढ़ रहे यह किताब
नारायण मूर्ति ने कहा कि वह अभी इसी किताब को पढ़ रहे हैं.
हर भारतीय भाषा में हो अनुवाद
अरबपति नारायण मूर्ति ने कहा कि इस किताब का हर एक भारतीय भाषा में अनुवाद होना चाहिए.
क्या कहती है किताब
किताब में बताया गया है कि हाई स्कूल के छात्रों को फिजिक्स कैसे पढ़ाएं.
मूर्ति बोले- बेहद शानदार किताब
मूर्ति ने कहा कि किताब बेहद शानदार है. इसमें बताया गया कि कठिन बातों को छात्रों को आसान भाषा में कैसे समझाएं.
बेहद पॉपुलर है किताब
कॉन्सेप्चुअल फिजिक्स पहली बार 1971 में प्रकाशित हुई थी. पाठकों और अध्यापकों में यह किताब बेहद पॉपुलर है.