भारत में कहीं भारी बारिश मचाएगी कहर तो कहीं लू लेगी 'जान'


Anvi Shukla
13 May 2025

मानसून ने दी दस्तक

    आज दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मानसून ने दस्तक दे दी है. अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैलने की उम्मीद है.

अगले 5 दिन तक रहे तैयार

    केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले 3 दिन तेज बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है.

मेघालय और असम में भारी बारिश की संभावना

    13 से 17 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मेघालय में अति भारी बारिश की चेतावनी है.

ओडिशा और बिहार में भी बारिश का असर

    13 से 17 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश, राजस्थान में लू का अलर्ट

    1_-_2025-05-13T162649.256_14 से 19 मई तक यूपी, पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में लू चलने की संभावना है. सावधान रहें और धूप से बचें.

गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवा और बारिश

    13 से 17 मई के बीच महाराष्ट्र और गुजरात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

हवा के साथ ओले गिरने का भी खतरा

    तेलंगाना में 14-15 मई को कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

तूफानी हवाओं से समुद्री इलाके प्रभावित

    14 से 16 मई तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है.

गर्मी और उमस से राहत नहीं

    13 से 16 मई तक कई राज्यों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. हल्के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं.

उत्तर भारत में आंधी-तूफान की आशंका

    13 से 19 मई तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

More Stories