गोवा का 'सोना' मनकुराद आम, स्वाद ऐसा कि भूल न पाओगे; कीमत उड़ा देगी होश


Anvi Shukla
28 Mar 2025

आमों का महाराजा: मनकुराद की शाही कहानी

    भारत में आमों की डाइवर्सिटी में एक नया सितारा, मनकुराद, जो अपनी विशेषताओं और शानदार स्वाद के लिए जाना जाता है.

गोवा का 'सोना', मनकुराद आम

    गोवा की जमीन में उगने वाला मनकुराद आम एक अनोखा फल है. इसका स्वाद और खुशबू बिल्कुल अलग होता है.यह आपको गोवा की खूबसूरती का याद दिलाता है.

स्वाद का खजाना

    मनकुराद का मीठा और रसीला स्वाद, रेशेदार बनावट और मनमोहक सुगंध इसे बाकी आमों से अलग बनाता है.

कीमत जान चौक जाएंगे आप

    मनकुराद की उच्च मांग और सीमित उपलब्धता के कारण इसकी कीमत 5,000 से 10,000 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच सकती है.

मनकुराद आमों पर GI टैग

    मनकुराद आम को जीआई टैग मिलने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलता है और इसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है.

मनकुराद के अन्य नाम

    मनकुराद को मैल्कोराडा, कार्डोजो मांकुराड, कोराडो और गोवा मांकुर जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, जो इसकी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं.

मनकुराद का नामकरण

    पुर्तगालियों ने इसे 'मालकोराडा' नाम दिया था, जिसका अर्थ 'खराब रंग वाला' था, लेकिन कोंकणी भाषा में यह 'मनकुराद' बन गया.

कब मिलता है यह खास आम?

    मनकुराद आम आमतौर पर अन्य आमों के मौसम से पहले बाजार में आता है, जिससे इसकी मांग और कीमत बढ़ जाती है.

कैसा होता है स्वाद?

    मनकुराद का स्वाद इतना खास है कि लोग इसकी ऊंची कीमत चुकाने के लिए भी तैयार रहते हैं.

More Stories