Goa Larai Temple Incident: अंगारों पर चलने की परंपरा बनी त्रासदी की वजह?
श्री लैराई मंदिर में भीषण भगदड़
उत्तर गोवा के शिरगाओ गांव में स्थित श्री लैराई देवी मंदिर में वार्षिक जात्रा उत्सव के दौरान अचानक मची भगदड़ ने 7 लोगों की जान ले ली और 80 से अधिक घायल हो गए.
ढलान पर खड़े श्रद्धालु बने हादसे की वजह
पुलिस के मुताबिक मंदिर के पास ढलान पर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे. कुछ लोग फिसल गए, जिससे कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई.
40 से 50 लोग एक ही जगह गिरे
पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि एक विशेष स्थान पर करीब 50 लोग गिर गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई. यह घटना सीमित क्षेत्र में हुई लेकिन घातक साबित हुई.
नंगे पांव अंगारों पर चलने की परंपरा
लैराई जात्रा उत्सव में 'ढोंडाची जात्रा' के तहत हजारों श्रद्धालु जलते अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं, जो इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण होता है. इसी दौरान भीड़ बढ़ने से हादसा हुआ.
घायलों का इलाज जारी, 10 की हालत नाजुक
स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि 80 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है. सभी घायलों को गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश
सीएम प्रमोद सावंत ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
सीएम सावंत ने बताया कि पीएम मोदी ने फोन कर दुख जताया और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत कार्य में जुटी हैं.