लॉरेंस से कम नहीं उसका चेला रोहित गोदारा, सलमान खान केस में हुआ अरेस्ट
Sagar Bhardwaj
14 May 2024
गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरफ्तार
सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा को गिरफ्तार किया है.
क्या है आरोप
गोदारा पर इस गोलीबारी की योजना बनाने का आरोप है
कौन है रोहित गोदारा
रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई गैंग का सदस्य है.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या का आरोपी
रोहित गोदारा कथित तौर पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी शामिल था.
मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोपी
गोदारा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोपी है.
ब्रिटेन से चलाता था गैंग
गोदारा ब्रिटेन और कनाडा से बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता था.
बीकानेर का रहने वाला है गोदारा
रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है.
गोदारा पर 32 मामले दर्ज
जुर्म की दुनिया के बादशाह गोदारा पर गंभीर अपराध के करीब 32 मामले दर्ज हैं.
17 करोड़ की रंगदारी
उसने 2010 में जुर्म की दुनिया में कदम रखा था. वह राजस्थान में 5 से 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है.