1 अगस्त से लागू, LPG से लेकर UPI तक बदल गए ये बड़े नियम
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह इस बार भी 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की गई है. घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम घट या बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर किचन के बजट पर पड़ेगा.
एसबीआई क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
आज से एसबीआई के कुछ सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट कवर बंद कर दिया गया है. इससे कार्डधारकों को बीमा सुरक्षा को लेकर नई रणनीति बनानी होगी.
यूपीआई बैलेंस चेक की लिमिट तय
अब एक दिन में हर UPI ऐप पर सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा. इससे बार-बार बैलेंस जांचने वाले यूजर्स को सीमित उपयोग करना होगा.
ऑटो पे पेमेंट के नए टाइम स्लॉट
अब ऑटो पेमेंट्स तीन तय समय में ही प्रोसेस होंगे-सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद. इससे मैन्युअल हस्तक्षेप का विकल्प कम होगा.
RBI की MPC बैठक होगी 4-6 अगस्त
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक इस महीने हो रही है, जिसमें रेपो रेट में बदलाव संभावित है. यह आपकी EMI और सेविंग्स ब्याज दरों को प्रभावित कर सकता है.
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉलिसी में बदलाव
कुछ बैंकों ने क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स की पॉलिसी में संशोधन किया है. अब कुछ खर्चों पर पॉइंट्स कम या पूरी तरह खत्म हो सकते हैं.
बैंकिंग चार्जेज में बदलाव
कई बैंकों ने ट्रांजैक्शन फीस, एटीएम निकासी चार्ज और मिनिमम बैलेंस पेनल्टी में बदलाव किए हैं. यह सीधा बैंक खाताधारकों को प्रभावित करेगा.
पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अपडेट
सरकार की ओर से पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया में डिजिटल अपडेशन की सुविधा दी गई है, जिससे समय और कागज दोनों की बचत होगी.
बीमा दावों की समयसीमा में बदलाव
अब बीमा कंपनियों को दावा निपटान के लिए तय समयसीमा में काम करना अनिवार्य होगा. इससे पॉलिसीधारकों को लाभ जल्दी मिलने की उम्मीद है.