बसंत पंचमी से उत्तराखंड में छा जाता है 'बैठकी होली' की खुमार
Babli Rautela
02 Feb 2025
उत्तराखंड की होली
होली को हर राज्य में अलग तरीके और अलग अंदाज में मनाया जाता है लेकिन उत्तराखंड में होली बड़े ही शानदार तरीके से मनाई जाती है.
तीन दिन की होली
उत्तराखंड में तीन दिन की होली मनाई जाती है. खड़ी होली, बैठकी होली, महिलाओं की होली.
सांस्कृतिक विरासत
ये होली न सिर्फ रंगों के साथ बल्कि गाना, डांस और सांस्कृतिक विरासत को अपने अंदर समेटे हुए होती है.
बसंत पंचमी से होली की शुरूआत
कुमाऊं में होली की शुरुआत बैठकी होली से बसंत पंचमी के बाद से ही हो जाती है. जो अल्मोड़ा और नैनीताल के आसपास के इलाकों में मनाई जाती रही है.
ग्रुप बनाकर मनाते हैं बैठक होली
बैठकी होली पर बने गाने घर की बैठक में आदमी लोग अलग और महिलाएं अलग ग्रुप बनाती हैं. जो बहुत ही मनमोहक होती है.
खड़ी होली
बैठकी होली के कुछ दिनों बाद खड़ी होली शुरू होती है, जिसमें गांव के लोग टोपी, कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहन कर एक जगह जमा होकर होली गीत गाते हैं.
महिला होली
महिला होली में हर शाम बैठकी होली जैसी ही बैठकें लगती हैं, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही भाग लेती हैं. इसके गीत भी महिलाओं पर ही बनते हैं. महिला होली में महिलाएं पकोड़ी, आलू के गुटके, हलवा भी बनाती हैं.