अब जल्द ही भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! पीएम मोदी समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति
रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका चुनाव में बाजी मार ली है. इसी के साथ वो अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनाए जाएंगे.
292 वोटों के साथ जीता मुकाबला
इस मुकाबले में उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हरा दिया. ट्रंप ने 292 वोटों के साथ ये मुकाबला अपने नाम किया.
ट्रंप के जीत पर दुनिया में चर्चा
ट्रंप के जीत को लेकर ना केवल अमेरिका बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में चर्चा हो रही है. सभी देश अपना और ट्रंप के रिश्ते का हिसाब लगा रहे हैं.
ट्रंप की जीत का दुनिया पर असर
कुछ लोग ट्रंप की जीत को अपने देश के लिए अच्छा मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग एक बार फिर सचेत हो गए हैं.
भारती की ओर से ट्रंप को बधाई
भारत की बात करें तो यहां मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है. हालांकि देश के प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दिया है.
जल्द ही भारत आ सकते हैंं ट्रंप
ट्रंप को लेकर कहा जा रहा है कि वो जल्द ही भारत आ सकते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 2025 के शुरुआत में ही क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है.
2024 में होनी थी बैठक
ये बैठक 2024 में ही होनी थी लेकिन इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कारण स्थगित कर दिया गया था.
अन्य नेताओं से करेंगे मुलाकात
इस सम्मेलन में वो भारत सरकार के अलावा आस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं और शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे.