दिल्ली को अब तक मिले 10 CM, रेखा गुप्ता समेत कौन हैं 4 महिला सीएम?
भारतीय जनता पार्टी
दिल्ली में 27 सालों बाद भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है.
दिल्ली पर राज
हालांकि इससे पहले भी बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के कई धाकड़ों ने दिल्ली पर राज किया है.
दिल्ली के 10 मुख्यमंत्री
आज हम आपको उन सभी धाकड़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने दिल्ली की कमान संभाली है.
ब्रह्म प्रकाश
राष्ट्रीय राजधानी की सबसे पहली कमान ब्रह्म प्रकाश को मिली थी. उन्होंने 1952 से 1955 तक मुख्यमंत्री पद संभला था.
गुरुमुख निहाल सिंह
इसके बाद गुरुमुख निहाल सिंह ने 1955 से 1956 तक गद्दी संभाली थी.
1993 में जीत
इसके बाद 1993 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की. इस दौरान पार्टी से तीन नेताओं को मौका मिला.
तीन सीएम को मौका
बीजेपी की ओर से पहले मदन लाल खुराना, फिर साहिब सिंह वर्मा और फिर अंत में सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया.
शीला दीक्षित
इसके बाद बीजेपी को सत्ता से बाहर कर के कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित को सीएम बनाया गया.
आम आदमी पार्टी
तीन कार्यकाल के बाद कांग्रेस पार्टी को नई उभरी आम आदमी पार्टी ने सत्ता से बाहर कर दिया.
आप के दो सीएम
आप की ओर से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कमान संभाली, हालांकि राजनीतिक उठा पटक के कारण अंत में आतिशी को सीएम पद दिया गया.
रेखा गुप्ता
जिसके बाद अब दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के बाद बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता को सीएम बनाया गया है.