धुंआ-धुंआ हुई दिल्ली, PM ने AM नहीं होने दी
Babli Rautela
13 Nov 2024
दिल्ली-NCR में छाया कोहरा
बुधवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई.
दिल्ली का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI सुबह 8 बजे 361 था. जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है.
आया नगर
सबसे गंभीर स्थिति आया नगर में देखी गई, जहां AQI 417 तक पहुंच गया.
चिंताजनक स्थिति
आनंद विहार में AQI 399 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक स्थिति है.
100% ह्यूमिडिटी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 100% ह्यूमिडिटी की जानकारी दी.
हवा ने प्रदूषण
हाई ह्यूमिडिटी और धीमी हवा ने प्रदूषण को और बढ़ा दिया.
गुरुवार को भी कोहरे की संभावना
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कोहरे की संभावना जताई है, जिससे विजिबिलिटी कम होगी.
घर में रहने की सलाह
प्रदूषण के बढ़ने से बचने के लिए विशेषज्ञों ने घर में रहने की सलाह दी है.