दिल्ली में फिर लौट आया प्रदूषण का कहर, 400 के पार AQI


Princy Sharma
10 Jan 2025

दिल्ली

    शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं. घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई.

AQI

    आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 409 तक पहुंच गया, जो सीवियर एयर क्वालिटी में आता है. हवा बहुत ज्यादा खराब होने की वजह से शरीर और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

एयरपोर्ट

    इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उड़ानों में देरी का अनुमान जताया है और यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है

कोहरा

    पहले भी 2-3 जनवरी को दिल्ली में 9 घंटे तक कोहरा रहा था, जो इस सीजन का सबसे लंबा कोहरा था

IMD का अलर्ट

    IMD ने कहा कि अगले दो दिन Indo-Gangetic मैदानों में घना कोहरा बने रहने की संभावना है. इसके बाद में इसमें सुधार हो सकता है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

    वहीं, 10 से 12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है, जो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ईस्टरली हवाओं के असर से होगी.

ग्रेप-3

    दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण केंद्र ने GRAP के तहत स्टेज 3 प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए हैं.

बुधवार का मौसम

    दिल्ली का AQI बुधवार के 297 से बढ़कर शुक्रवार को 357 तक पहुंच गया, जिससे वातावरण में गंभीर प्रदूषण बना हुआ है.

More Stories