सदन में हंगामा, अडानी मुद्दे ने फिर सबका ध्यान खींचा!


Khushboo Chaudhary
25 Nov 2024

शीतकालीन सत्र की शुरुआत

    आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है. राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लीडर ऑफ अपोजिशन (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बहस हुई.

लोकसभा की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो सकी.

    उधर लोकसभा की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो सकी. दोनों ही सदनों में पहले ही दिन खूब हंगामा हुआ.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

    वहीं आज सत्र होने से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष से हंगामा ना करने और सत्र में बात रखने की सलाह दी लेकिन आज दोनों ही सदनों में तस्वीर इसके विपरित थी.

अडाणी मुद्दे पर हंगामा

    विपक्ष के नेता अडाणी मुद्दे पर हंगामा करते रहे.अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने इस मामले पर JPC की मांग रखी है.

धनखड़ ने खड़गे के बीच बहस

    राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लीडर ऑफ अपोजिशन (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बहस हुई. दरअसल धनखड़ ने खड़गे से कहा कि, हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं. उम्मीद है आप इसकी मर्यादा रखेंगे. इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि, इन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है. तो आप मुझे मत सिखाइए. इस पर धनखड़ ने कहा कि, मैं आपको इतना सम्मान देता हूं और आप ऐसा बोल रहे हैं. मुझे दुख पहुंचा है. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई.

INDIA गठबंधन के सांसदों ने बैठक की.

    वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित ऑफिस में INDIA गठबंधन के सांसदों ने बैठक की.

ओम बिरला से विपक्ष के कई नेताओं ने मुलाकात की

    इसके अलावा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, हमने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है. JPC अध्यक्ष हमारी बात नहीं सुन रहे हैं. जल्दबाजी में रिपोर्ट नहीं दी जा सकती. स्पीकर ने कहा कि वह हमारी भावनाओं का सम्मान करते हैं और वह कमेटी का कार्यकाल बढ़ाएंगे, सभी की बात सुनी जाएगी. ओम बिरला से विपक्ष के कई नेताओं ने मुलाकात की.

20 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र

    बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान 19 बैठकें होंगी.

दोनों सदन स्थगित

    27 नवंबर के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है.

More Stories