धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना! दिल्ली-हरियाणा और कर्नाटक के कैसे है इंतजाम?
कोविड-19 के नए मामले सामने आए
हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं.
दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों ने किए विशेष इंतजाम
जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों ने विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं.
प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील
हालांकि प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है.
दिल्ली में 23 नए मामले
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 23 नए मामले, आंध्र प्रदेश में चार, तेलंगाना में एक और बेंगलुरु में नौ महीने के बच्चे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है.
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह
मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई है.
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को तेज करने के निर्देश
दिल्ली सरकार ने टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके.
अस्पतालों में कोविड बेड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की
दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में कोविड बेड्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की है.
टीकाकरण अभियान को और मजबूत करने पर जोर
साथ ही टीकाकरण अभियान को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.