46 साल बाद कांग्रेस ने बदला अपना ठिकाना
कांग्रेस का नया ठिकाना
9ए-कोटला रोड पर होगा. भूमिगत समेत सात मंजिला ये इमारत इंदिरा भवन के नाम से जाना जाएगा.
अनुषांगिक संगठनों का भी मुख्यालय
यह पार्टी के अलावा अनुषांगिक संगठनों का भी मुख्यालय होगा.
नए ठिकाने के बारे में
कांग्रेस का मुख्यालय अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. यह 6 मंजिला भवन में होगा.
कब हुआ था उद्घाटन?
साल 2009 में जब यूपीए 2 की सरकार बनी थी तब सोनिया गांधी ने इसका उद्घाटन किया था. यह भवन पूरी तरह कारपोरेट स्टाइल में बनाया गया है.
46 साल बाद बदला ठिकाना
46 साल बाद पार्टी ने मुख्यालय बदलने का फैसला लिया है.
डेढ़ माह में शिफ्टिंग का काम होगा पूरा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अगले डेढ़ माह में पार्टी शिफ्टिंग का काम पूरा कर लेगी.
पहला मुख्यालय
इससे पहले 1978 की शुरुआत ने कांग्रेस ने 24 अकबर रोड को पार्टी का मुख्यालय बनाया था.
बगल में ही है BJP का मुख्यालय
कांग्रेस का नए मुख्यालय के पास ही दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का मुख्यालय भी है. कांग्रेस ने मुख्यालय का गेट कोटला मार्ग की तरफ रखा है. अथॉरिटी से पता बदलवाकर 9 ए कोटला मार्ग करा लिया है.
तैयार करने में सालो लग गए
साल 2009 में आर्किटेक्ट के साथ मिलकर इसे बनवाने वाले अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा का अब देहांत हो चुका है.