तस्वीरों में देखिए ऑपरेशन सिंदूर से कैसे हुआ आतंकियों का सफाया?
मुंदरीके में कई ठिकाने तबाह
वीडियो में मुंदरीके और आसपास के इलाकों में आतंकी ठिकानों पर कई निशाने लगते दिखे, हमला पूरी तरह सटीक था.
मेहमूना जोया कैंप पूरी तरह तबाह
सियालकोट के अंदर 12-18 किमी में स्थित मेहमूना जोया कैंप पर सटीक हमला, यह हिजबुल का बड़ा ठिकाना था.
पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड
कर्नल ने बताया कि यह कैंप ही जम्मू के कठुआ और पठानकोट एयरबेस पर हमले की योजना बनाता था.
सर्जल कैंप पर भी जबरदस्त हमला
सियालकोट में स्थित सर्जल कैंप, जो सिर्फ 6 किमी अंदर है, वहां भी हमला किया गया.
चार जवानों की शहादत का बदला
कर्नल के अनुसार, यही कैंप जम्मू-कश्मीर में 4 जवानों की हत्या में शामिल आतंकियों का ठिकाना था.
मुरिदके से मिला मुंबई हमले का कनेक्शन
मुरिदके के कैंप को भी निशाना बनाया गया, जहां कसाब और डेविड हेडली को मुंबई हमले की ट्रेनिंग मिली थी.
वीडियो में दिखे कई ठिकानों पर हमले
कुल मिलाकर वीडियो में कई आतंकी अड्डों को तबाह होते हुए देखा गया — ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था.
सैन्य ठिकानों या आम लोगों को नुकसान नहीं
कर्नल ने कहा, 'कोई पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना निशाना नहीं बना और अब तक किसी नागरिक की मौत की खबर नहीं है.'
ऑपरेशन सिंदूर बना आतंक के लिए कहर
भारत ने साफ संदेश दिया – आतंक के हर अड्डे का होगा अंत, चाहे वो कहीं भी हों.