Chamoli Avalanche: ग्राउंड जीरो पर CM धामी, देखें रेस्क्यू की तस्वीरें


Gyanendra Tiwari
01 Mar 2025

49 को सुरक्षित बाहर निकाला गया

    उत्तराखंड के चमोली में एवलांच की चपेट में आए 55 मजदूरों में 49 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

काम कर रही रेस्क्यू टीम

    अभी रेस्क्यू टीम बचे हुए 6 मजदूरों को निकालने में लगी हुई है. निकाले गए कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.

पहुंचे CM धामी

    चमोली जिले के माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौरा किया.

श्रमिकों का हालचाल जाना

    CM धामी ने सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों का हालचाल जाना. साथ ही बचाव कार्य में लगे सैन्य अधिकारियों से जानकारी भी ली.

क्या बोले सीएम धामी

    सीएम धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बचाव एंव राहत कार्य जारी

    उन्होंने कहा, "प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में लगी हुई हैं."

हिमस्खलन को लेकर जारी की चेतावनी

    चमौली में हुए इस हिमस्खलन के बाद मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर हिमस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की है.

साफ हो गया है मौसम

    चमौली के मौसम की बात करें तो इस समय यहां का मौसम साफ हो गया है. बारिश और बर्फबारी भी अब रुक गई है.

बर्फ से ढके 40 से अधिक गांव

    इस हिमस्खलन की वजह से 40 से अधिक गांव बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए नजर आए.

More Stories