उत्तराखंड के बिनसर में मनाएं न्यू ईयर, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे रोमांच
Babli Rautela
29 Dec 2024
हिल स्टेशन
उत्तराखंड के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक बिनसर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. इसकी खूबसूरती के चर्चे देशभर में मशहूर है.
रणवीर और दीपिका
बी टाउन सेलेब्रिटी रणवीर और दीपिका भी अपनी शादी की तीसरी सालगिराह को उत्तराखंड के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में सेलिब्रेट करने पहुंचे थे.
घूमने के लिए परफेक्ट
ये हिल स्टेशन न सिर्फ कपल्स के घूमने के लिए परफेक्ट है, बल्कि दोस्तों या परिवार वालों के साथ भी इस जगह पर घुमा जा सकता है.
पिकनिक स्पॉट
पिकनिक या चिल करने या यहां रहने के अलावा, आस-पास के गांवों में भी जा सकते हैं और अपने दिन को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं.
घूमने की प्लानिंग
इस खूबसूरत हिल स्टेशन में घूमने की प्लानिंग के लिए अप्रैल से जून का महीना सबसे अच्छा है. साल के इस समय के दौरान तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है.
गर्मी से बचाने के लिए परफेक्ट
हरी-भरी हरियाली और सुहावना मौसम इस हिल स्टेशन को शहरों की चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए एकदम परफेक्ट है.
पंतनगर एयरपोर्ट
पंतनगर एयरपोर्ट पास का एयरपोर्ट है, जो लगभग 152 किमी की दूर है. इस एयरपोर्ट से उड़ानें रोजाना चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों के लिए चलती हैं.
बिनेश्वर महादेव मंदिर
अगर आप बिनसर आ रहे हैं, तो एक बार बिनेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन भी जरूर करें. बिनसर की दूसरी जगहों के साथ-साथ ये जगह भी घूमने लायक है.
केदारनाथ के दर्शन
बिनसर में आकर न सिर्फ हिमालय को देख सकते हैं, बल्कि केदारनाथ, शिवलिंग, नंदा देवी और त्रिशूल जैसी चोटियों को भी देखा जा सकता है.
नए साल पर घूमने का प्लान
अगर आप नए साल पर घूमने के लिए भारत की कोई सस्ती और शांत जगह देख रहे हैं, तो आपको एक बार बिनसर जरूर जाना चाहिए.