UP में BJP इन लोकसभा सीटों पर बदल सकती हैं उम्मीदवार!
Avinash Kumar Singh
06 Feb 2024
टिकट पर ग्रहण
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. सियासी हलकों में चर्चा है कि 2019 लोकसभा चुनाव की तरह बीजेपी मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है.
कराया गया सर्वे
बीजेपी हाईकमान यूपी में उन सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में है जिनका नाम किसी ने किसी विवाद से जुड़ा हुआ है या जनता के बीच में उनकी छवि अच्छी नहीं है. सम्भावित नये प्रत्याशियों की भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
80 लोकसभा सीटें
बीजेपी ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये पार्टी करीब 40 फीसदी तक मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है.
इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार
यूपी में जिन सीटों पर उम्मीदवार बदले जा सकते है, वे सीटें सुल्तानपुर, पीलीभीत, कानपुर, मथुरा, गाजियाबाद, बरेली, बलिया, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, अलीगढ़, देवरिया जैसी तमाम लोकसभा की सीटें है.
उम्र सीमा 75 के पार
मौजूदा सांसदों के टिकट कटने का पैमाना यह है कि जिनकी उम्र सीमा 75 के पार हो चुकी हो या जो कई बार के सांसद रह चुके हैं. जिन सांसदों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है उनके टिकट पर भी खतरा है.
16 सीटों पर मंथन
BJP प्रत्याशियों की पहली सूची लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जारी कर सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटों पर इसी महीने उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे.