रामलला को पहनाए गए सुदर वस्त्र और आभूषण, देखें मनमोहक तस्वीरे
रामलला गर्भगृह में विराजमान
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है. रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं.
बाल स्वरूप में दर्शन
भगवान श्रीराम बाल स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं.
पीतांबर वस्त्र
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को पीतांबर वस्त्र पहनाया गया है. रामलला को फूलों और आभूषणों से सजाया गया.
सुनहरा मुकुट
रामलला की मूर्ति बेहद सुंदर है. मूर्ति पर सुनहरा मुकुट भी दिखाई दे रहा है.
सोने की माला
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति को सोने की माला पहनाई गई है.
सोने की करधनी
रामलला के कमर में सोने की कमरधनी भी दिखाई दे रही है.
रत्न जड़ित हार
रामलला के गले में सोने का हार है, जिसमें रत्न जड़े हुए हैं.
लुभावनी कलाकारी
रामलला की मूर्ति बेहद मनमोहक है साथ ही इस पर की गई कलाकारी भी लुभावनी है.
किसने बनाई मूर्ति
कर्नाटक के अरुण योगीराज ने रामलला की मनमोहक मूर्ति को बनाया है.