इस वजह से बेहद खास है रामलला की मूर्ति
मनमोहक मूर्ति
भगवान राम की मूर्ती बेहद मनमोहक है. माथे पर तिलक और चेहरे पर मंद मुस्कान लोगों का मन मोह रही है.
खास है मूर्ति
भगवान राम की मूर्ति बेहद खास है, ये इस वजह से भी है क्योंकि इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दर्शाया गया है.
मूर्ति के रहस्य
मूर्ति के कई ऐसे रहस्य हैं जिन्हें जानकर आप भी श्रद्धा से भर जाएंगे.
कितना है वजन
रामलला की मूर्ति का वजन 200 किलोग्राम है. 51 इंच ऊंची और करीब साढ़े 3 फीट चैड़ी है.
10 अवतार
रामलला की मूर्ति के किनारों पर भगवान विष्णु के 10 अवतार हैं.
ये हैं अवतार
इन 10 अवतारों में मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि हैं.
हनुमान और गुरुड़
रामलला की मूर्ति पर एक तरफ भगवान हनुमान और दूसरी तरफ गुरुड़ विराजमान हैं.
ये भी है खास
भगवान राम की मूर्ति में मुकुट के पास ही सूर्यदेव, स्वास्तिक, शंख, चक्र, शंख और गदा दिखाई दे रहा है.
लुभावनी कलाकारी
रामलला की मूर्ति बेहद मनमोहक है साथ ही इस पर की गई कलाकारी भी लुभावनी है.
कितने बनाई मूर्ति
रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है.