राम आग नहीं ऊर्जा हैं...प्राण प्रतिष्ठता के बाद भगवान राम को लेकर PM मोदी की 10 बड़ी बातें
Antriksh Singh
22 Jan 2024
क्या बोले पीएम
'राम आग नहीं ऊर्जा हैं, विवाद नहीं समाधान हैं...'
भारत की आस्था
"राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं...'
भारत का विधान हैं
'राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं...'
नेति भी हैं, राम नीति भी हैं
राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं, राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं...'
विश्व हैं, विश्वात्मा हैं
राम व्यापक हैं विश्व हैं, विश्वात्मा हैं इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है.'
हर युग में राम...
"हर युग में लोगों ने राम को जीया है. हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है...
राम रस...
'यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है.'
क्षमा याचना भी की
'मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं. हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए.'
आज वह कमी पूरी हुई है...
'आज वह कमी पूरी हुई है. मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे.'
आज हमारे राम आ गए
'विश्व के कोने-कोने से जुड़े सभी राम भक्त आप सभी को प्रणाम. आप सभी को राम-राम. आज हमारे राम आ गए हैं.'