कौन है अतुल सुभाष की पत्नी निकिता, पति के सुसाइड करने के बाद बनी मुद्दा


Babli Rautela
11 Dec 2024

निकिता सिंघानिया

    निकिता सिंघानिया पर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

अतुल सुभाष की पत्नी

    निकिता 34 साल के इस AI जीनियर अतुल सुभाष की पत्नी है, जिसने बीते सोमवार को खुदकुशी की थी.

पत्नी से तंग आकर की खुदकुशी

    अतुल सुभाष अपनी पत्नी की प्रताड़ना से इस कदर तंग आ गए थे कि उन्होंने हार मानकर अपना जीवन त्याग दिया.

वीडियो बनाकर परिवार वालों को भेजी

    सुभाष ने रविवार देर रात एक घंटे 21 मिनट और 46 सेकंड का वीडियो बनाकर अपने परिवार वालों को वॉट्सऐप और ईमेल किया और फिर घर में फंदे से लटककर जान दे दी.

सुसाइड नोट

    इसके साथ ही सुभाष ने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी पूरी कहानी बयां की है.

2 लाख की गुजारा भत्ता की डिमांड

    अतुल के अनुसार, उनकी पत्नी ने तलाक के बदले हर महीने दो लाख रुपये के गुजारा भत्ता की डिमांड की थी.

ट्रोल हुई निकिता सिंघानिया

    जैसे ही यह कॉन्टेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने निकिता सिंघानिया को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

निकिता सिंघानिया पर FIR दर्ज

    अतुल के सुसाइड और वीडियो के वायरल होने के बाद निकिता सिंघानिया पर FIR दर्ज की जा चुकी है.

More Stories