कश्मीर के 'परिवारवादी' जिनके पीछे पड़ी BJP, और सिमट गई सियासत!
India Daily Live
18 Aug 2024
भाजपा के निशाने पर 'परिवारवाद'
भाजपा के नेता परिवारवाद का आरोप लगाते हुए फारूख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गांधी-नेहरू परिवार पर हमलावर रहे हैं.
मुफ्ती परिवार का वर्चस्व
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद भी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
मुफ्ती सईद की बेटी भी रहीं CM
मुफ्ती मोहम्मद सईद की तीन बेटियों और एक बेटे में से सिर्फ महबूबा ही राजनीति में आईं. वे भी CM रह चुकी हैं.
ऐसे आई नेशनल कॉन्फ्रेंस
86 साल पहले जम्मू-कश्मीर में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी. 1938 में नेशनल कॉन्फ्रेंस का जन्म हुआ.
फारूख NC अध्यक्ष, रह चुके हैं CM
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फिलहाल फारूख अब्दुल्ला हैं, जो जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
फारूख के बेटे उमर भी रहे हैं CM
फारूख के बेटे उमर अब्दुल्ला ने 1998 में पॉलिटिक्स ज्वाइन किया थे. वे भी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
अब्दुल्ला, मुफ्ती, गांधी परिवार पर BJP हमलावर
जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन, आतंकवाद, पिछड़ेपन को लेकर भाजपा अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर हमलावर रही है.
अमित शाह साध चुके हैं निशाना
अक्टूबर 2022 में अमित शाह ने एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पिछड़ेपन के लिए तीनों परिवार को जिम्मेदार बताया था.
10 साल बाद विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 10 साल बाद यहां विधानसभा चुनाव होंगे.
तीन चरणों में होगी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी.
तीन चरणों में वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर को दूसरे, जबकि 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी.