पहले मारा सुनीता को प्रपोज फिर अन्ना को पीछे छोड़ बन गए CM
India Daily Live
22 Mar 2024
ED ने किया गिरफ्तार
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया.
कोर्ट में सुनवाई जारी
केजरीवाल जेल जाएंगे या नहीं यह कोर्ट के फैसले के बाद ही पता चलेगा.
केजरीवाल की लव स्टोरी और फैमिली
यहां हम केजरीवाल उनके परिवार और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे.
पति-पत्नी दोनों रह चुके हैं IRS
बता दें कि केजरीवाल एक IRS अधिकारी रहे हैं. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी IRS अधिकारी रह चुकी हैं.
दोनों बच्चे iitian
अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे पुल्कित और हर्षिता हैं और दोनों की बच्चे देश के सर्वोच्च संस्था IIT से पढ़े हैं.
घर में सब इंजीनियर
अरविंद केजरीवाल ने खुद 1989 में आईआईटी खड़पुर से बीटेक किया है. उनके पिता भी इंजीनियर थे. उनके बच्चों ने भी इंजीनियरिंग की है.
दिल्ली के सबसे युवा सीएम
केजरीवाल ने 28 दिसंबर 2013 को पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. वह दिल्ली के सबसे युवा सीएम थे.
अरविंद और सुनीता की लव स्टोरी
अरविंद केजरीवाल साल 1993 में IRS (भारतीय राजस्व सेवा) में चुने गए थे.
1995 में बने असिस्टेंट कमिश्नर
इसके बाद उन्हें 1995 में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया.
ट्रेनिंग के दौरान हुई थी सुनीता से मुलाकात
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में केजरीवाल की मुलाकात सुनीता से होती है. सुनीता भी IRS बनी थीं और ट्रेनिंग के लिए वहां आई थीं.
एकेडमी में ही किया था सुनीता को प्रपोज
इसके बाद दोनों ने नागपुर स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में 62 हफ्ते तक चले इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान काफी समय एकसाथ बिताया. इसी अकेडमी में अरविंद ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया था और अगर 1994 में दोनों ने शादी कर ली.
अन्ना हजारे के आंदोलन से चमके थे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल, समाजसेवी अन्ना हजारे के जन लोकपाल आंदोलन से चर्चा में आए थे. इसी आंदोलन से निकलकर वह दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे थे.