77 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा, भारत का पहला ग्लास ब्रिज खुला
Gyanendra Sharma
31 Dec 2024
ग्लास ब्रिज का उद्घाटन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर प्रतिमा को जोड़ने वाले ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया.
तमिलनाडु सरकार
कन्याकुमारी में 37 करोड़ रुपये की यह परियोजना तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई थी.
लंबाई-चौड़ाई
कांच का पुल 77 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा है. यह विवेकानंद रॉक मेमोरियल और 133 फीट ऊंची तिरुवल्लुवर प्रतिमा को जोड़ता है.
शानदार अनुभव
यह एक शानदार अनुभव प्रदान करता है. लोगों में इसे लेकर खासा आकर्षण है.
विवेकानंद स्मारक
पहले पर्यटकों को कन्याकुमारी बोट जेटी से विवेकानंद स्मारक और फिर तिरुवल्लुवर प्रतिमा तक जाने के लिए नौका सेवा पर निर्भर रहना पड़ता था.
आराम से सैर
ग्लास ब्रिज के उद्घाटन के साथ अब दो स्मारकों के बीच आराम से सैर कर सकते हैं.
गजब का एंबिएंस
पुल पार करते समय नीचे समुद्र के लुभावने दृश्य इस यात्रा को अपने आप में एक यादगार अनुभव बनाते हैं.