मनमोहन सिंह की वो 7 बातें, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए


Kamal Kumar Mishra
27 Dec 2024

मनमोहन सिंह का निधन

    एम्स ने गुरुवार देर शाम एक बयान में मनमोहन सिंह के बीमार होने की खबर की पुष्टि की और कुछ देर बाद उनका निधन हो गया.

बजट सुधार 1991

    मनमोहन सिंह 1991 के बजट सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को उदार बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं.

भारत बनेगा आर्थिक शक्ति

    1991 में मनमोहन सिंह ने कहा था, "पृथ्वी पर कोई भी शक्ति उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ गया है. भारत अब पूरी तरह से जाग चुका है, हम जीतेंगे."

नोटबंदी पर मनमोहन

    2016 में नोटबंदी की मनमोहन सिंह ने आलोचना की. कहा लंबे समय बाद भी इसका अच्छा असर नहीं होगा.

आर्थिक और सामाजिक क्रांति

    मनमोहन सिंह ने कहा था मेरा सपना गरीबी की कठोर धार को नरम करना और एक आर्थिक और सामाजिक क्रांति लाना है.

कमजोर प्रधानमंत्री

    जनवरी 2014 में मनमोहन सिंह ने कहा- "मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री रहा हूं."

नोटबंदी का घाव

    2018 में मनमोहन सिंह ने कहा- "समय अक्सर मरहम का काम करता है, लेकिन नोटबंदी के मामले में जख्म और घाव गहरे होते जा रहे हैं."

More Stories