पीरियड में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लगाते रह जाएंगे अस्पताल के चक्कर


Reepu Kumari
28 May 2025

माहवारी या मासिक धर्म

    इसे माहवारी या मासिक धर्म कहा जाता है. यह हर लड़की को हर महीने 7 दिनों के लिए आता है.

महिलाओं की प्रजनन प्रणाली

    महिलाओं की प्रजनन प्रणाली की एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है. इसमें हर महीने गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) रक्त और ऊतक के रूप में योनि के माध्यम से शरीर से बाहर निकलती है. यह प्रक्रिया आमतौर पर 3 से 7 दिनों तक चलती है.

गर्भधारण

    यह संकेत देती है कि महिला का शरीर गर्भधारण के लिए तैयार है.

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस

    लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए विश्व महावारी दिवस मनाया जाता है. इस विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर, स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान !

1. स्वच्छ सैनिटरी पैड

    स्वच्छ सैनिटरी पैड या साफ, सूखा, धूप में सुखाया गया सूती कपड़ा इस्तेमाल करें.

2.हाथों को साबुन से धोएं

    कपड़े/पैड को बदलने से पहले और बाद में हाथों को साबुन से धोएं.

3.आवश्यकतानुसार बदलें

    कपड़े/पैड को गीला होने पर आवश्यकतानुसार बदलें.

4.साफ पानी से धोएं

    कपड़े/पैड को बदलते समय जननांग को साफ पानी से धोएं.

5.पोषण और आराम

    उचित स्वच्छता, पोषण का ध्यान रखें व पर्याप्त आराम करें.

सैनिटरी पैड इस्तेमाल के बाद

    इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड को सुरक्षित तरीके से डस्टविन में डालें या पर्यावरण के अनुकूल निपटान के लिए स्थानीय नियमों का पालन करें.

More Stories