मच्छरों से हो सकता है जान का खतरा, अपनों को ऐसे रखें सेफ
Princy Sharma
25 Apr 2025
वर्ल्ड मलेरिया डे
हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है. इसका मकसद है लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करना और इसे रोकने के लिए एकजुट होना.
मलेरिया कहां फैलता है?
ये बीमारी खासकर गर्म और नमी वाले क्षेत्रों में फैलती है जैसे कि भारत, अफ्रीका और एशिया के कई हिस्सों में. बारिश के मौसम में इसका खतरा और भी बढ़ जाता है.
टिप्स
चलिए वर्ल्ड मलेरिया डे पर जानते हैं मच्छर से बचने के लिए जरूरी टिप्स
मच्छरदानी का यूज करें
रात में मच्छरदानी में सोना मलेरिया से बचने का सबसे आसान और असरदार तरीका है. अगर मच्छरदानी में दवा लगी हो तो यह और भी अच्छा होता है, क्योंकि ये मच्छरों को मारती भी है और दूर भी रखती है.
पूरे कपड़े पहनें
शाम और सुबह के समय मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं. ऐसे में पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के कपड़े पहनें. इससे मच्छरों को काटने का मौका नहीं मिलेगा.
क्रीम या स्प्रे लगाएं
बाजार में मिलने वाली क्रीम या स्प्रे जैसे DEET या नीम-नींबू वाले नैचुरल प्रोडक्ट्स मच्छरों को दूर रखते हैं. इसे खुले हिस्सों पर जरूर लगाएं और जरूरत हो तो दोबारा लगाएं.
जमा होने वाले पानी को हटाए
मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं. घर के आसपास कहीं भी पानी जमा हो रहा हो जैसे गमले, टायर, या कूलर तो उसे साफ करें या ढक कर रखें.
खिड़की-दरवाजों में जाली लगवाएं
अगर आपके घर की खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगी हो तो मच्छर अंदर नहीं आ पाएंगे. अगर पहले से जाली लगी है तो उसमें कोई छेद तो नहीं ये भी चेक करें.
मच्छर मारने वाले प्रोडक्ट्स
रात को सोने से पहले मच्छर मारने वाली स्प्रे या कॉइल जलाएं. मच्छर आमतौर पर अंधेरे कोनों या पलंग के नीचे छिपते हैं, वहां जरूर छिड़काव करें.