हार्ट अटैक के वक्त मरीज को पानी पिलाना सही या गलत? जान लीजिए
Kuldeep Sharma
05 Feb 2026
घबराहट में होती है सबसे बड़ी भूल
होश में लाने के इरादे से पानी देना आम है, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी में हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होता है.
हार्ट अटैक में शरीर के अंदर क्या होता है
दिल की मांसपेशियों तक खून की सप्लाई रुक जाती है, जिससे सीने में दर्द, सांस फूलना, पसीना और चक्कर आने लगता है.
पानी पिलाने को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर
कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक हार्ट अटैक के दौरान जबरदस्ती पानी या कोई तरल देना खतरनाक हो सकता है.
पानी से बढ़ सकता है खतरा
पानी पीने से उल्टी हो सकती है और तरल फेफड़ों में चला जाए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.
बेहोशी में पानी बन सकता है जानलेवा
अगर मरीज की हालत बिगड़ जाए या वह बेहोश हो जाए, तो पानी गले में अटक सकता है और सांस रुकने का खतरा रहता है.
हार्ट अटैक के वक्त क्या करें
मरीज को शांत रखें, बैठी स्थिति में रखें, तुरंत एंबुलेंस बुलाएं और टाइट कपड़े ढीले करें.
हर मिनट कीमती है
हार्ट अटैक में सही समय पर सही कदम ही जान बचा सकता है. सबसे सुरक्षित रास्ता है तुरंत मेडिकल मदद.