हद से ज्यादा ठंड लगने की वजहें, किस बीमारी के लक्षण


Reepu Kumari
27 Nov 2024

हद से ज्यादा ठंड लगने के पीछे क्या हैं कारण?

    सर्दियों में ठंड लगना सामान्य है, लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा महसूस हो तो इसके पीछे कई स्वास्थ्य कारण हो सकते हैं. जानिए इनके बारे में.

मौसम का प्रभाव

    तेज ठंडी हवा, कम तापमान और नमी का स्तर गिरने से शरीर जल्दी ठंड पकड़ सकता है.

एनीमिया (खून की कमी)

    आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक से नहीं होता, जिससे शरीर को ठंड ज्यादा लगती है.

ब्लड फ्लो का असर

    यदि शरीर के अंगों तक ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं पहुंच रहा, तो हाथ-पैर ठंडे रहते हैं.

सूरज की रोशनी का महत्व

    सूरज की रोशनी का महत्व सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन डी शरीर को गर्मी बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से ठंड ज्यादा लग सकती है.

हाइपोथायरॉइडिज्म

    थायरॉइड हार्मोन की कमी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे शरीर गर्मी बनाए रखने में असमर्थ हो जाता है.

ब्लड प्रेशर का असर

    लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है, जिससे ठंड महसूस होती है.

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता

    कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस होती है.

समाधान

    1. संतुलित आहार लें जिसमें आयरन और विटामिन डी भरपूर हो. 2. गर्म कपड़े पहनें और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें. 3. थायरॉइड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.

More Stories