सर्दियों में एक दिन में कितनी खाएं मूंगफली?


Princy Sharma
09 Jan 2025

मूंगफली

    सर्दियों में मूंगफली खाना बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है. मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

मूंगफली के फायदे

    लेकिन इसे खाने का सही तरीका और मात्रा भी जरूरी है. तो आइए, जानते हैं मूंगफली के फायदे और इसे सही तरीके से खाने की जानकारी.

हड्डियों के लिए फायदेमंद

    मूंगफली में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.सर्दियों में हड्डियों की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए मूंगफली का सेवन मददगार साबित हो सकता है.

डायबिटीज कंट्रोल

    मूंगफली का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें अच्छे फैट्स होते हैं, जो ब्लड में शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं. लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

वजन घटाने में मददगार

    मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

हार्ट हेल्थ

    मूंगफली में अच्छे वसा (healthy fats) होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके साथ मूंगफली में विटामिन E, फोलेट और नियासिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

कितनी मूंगफली खाएं

    एक दिन में एक से दो मुठ्ठी मूंगफली (करीब 20-25 ग्राम) खाना सबसे अच्छा होता है. इससे अधिक सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं होगा.

कब खाएं मूंगफली

    आप मूंगफली को दोपहर या रात के समय खा सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इसे न खाएं. इससे पेट पर बुरा असर पड़ सकता है.

More Stories