सेहत के लिए रामबाण है ये तीखी हरी मिर्च! जानें रोज खाने के फायदे
Princy Sharma
05 Nov 2025
हरी मिर्च
कई लोग स्वाद या तीखेपन के लिए हरी मिर्च अपने खाने में डालते हैं, जबकि कुछ लोग इसे कच्चा भी खाना पसंद करते हैं.
फायदे
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह छोटी सी मिर्ची सेहत को फायदा पहुंचा सकती हैं.
पोषक तत्व
हरी मिर्च आयरन, कॉपर, फाइबर और विटामिन A, B6 और C से भरपूर होती है. ये पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ रखने, और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
पाचन में सुधार
जिन लोगों की पाचन अग्नि कमजोर होती है, उनके लिए हरी मिर्च खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन में सुधार होता है. यह आपके पेट को भोजन को बेहतर और तेजी से पचाने में मदद करती है.
एसिडिटी या अल्सर
विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि जिन लोगों को एसिडिटी, अल्सर या शरीर में ज्यादा गर्मी (पित्त) की समस्या है, उन्हें हरी मिर्च खाने से बचना चाहिए. इससे ये समस्याएं और भी बदतर हो सकती हैं.
सीमित मात्रा में खाएं
आपको दिन में 1-2 से ज्यादा हरी मिर्च नहीं खानी चाहिए. ज्यादा खाने से जलन, एसिडिटी, मुंह के छाले या एलर्जी भी हो सकती है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.