मानसून में इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना पड़ जाएंगे बीमार
Princy Sharma
23 Jun 2025
मानसून
मानसून में सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस मौसम में कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं, खासकर खाने-पीने की चीजों के जरिए. आइए, जानें मानसून में कौन सी चीजें आपको सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं.
पानी का ध्यान रखें
मानसून में हल्का गुनगुना या फिल्टर पानी ही पिएं. पानी में अशुद्धियां हो सकती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
बाहर का खाना न खाएं
मानसून में बाहर का खाना खाना पूरी तरह से टालें. इस मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणु आसानी से फैलते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां
बारिश के बाद हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े या कीट लगने का खतरा होता है. यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए मानसून में इनका सेवन न करें.
कोल्ड फूड्स से बचें
इस सीजन में अमरूद, चेरी, चीकू जैसे सर्दी देने वाले फल न खाएं. इसके अलावा दही भी न खाएं क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम हो सकता है.
बासी खाना न खाएं
बासी खाना मानसून में बिल्कुल भी न खाएं. बारिश के मौसम में बासी खाने में बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं, जिससे सेहत खराब हो सकती है और बुखार होने की संभावना बढ़ सकती है.
सी-फूड्स से परहेज करें
मानसून में समुद्री जीवों का प्रजनन समय होता है. ऐसे में सी-फूड्स खाने से पेट खराब होने और दूसरी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
ऑयली और तली-भुनी चीजें
मानसून में तली-भुनी चीजों का सेवन जैसे पकौड़े, समोसे आदि करने से बचें. इससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ज्यादा तेल और मसाले से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं.