रात की खांसी मिनटों में होगी गायब! बस अपनाएं ये दादी का नुस्खा
Princy Sharma
27 Oct 2025
सर्दी-जुकाम
मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और खांसी की दिक्कत बढ़ने लगती है. दवाई लेने से बेहतर है कि आप आजमाएं दादी-नानी का ये देसी नुस्खा, जो झट से राहत देता है
रात में खांसी आना
अगर रात में अचानक खांसी आने लगे और रुकने का नाम न ले तो एक घूंट गुनगुना पानी पिएं.
लौंग
फिर अब एक लौंग को मुंह में रखकर दांतों के नीचे दबा लें. 5-10 मिनट में खांसी शांत हो जाएगी. सुबह उस लौंग को निकालकर फेंक दें.
क्यों काम करती है लौंग?
लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नाम का तत्व होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है. इससे सांस की नली खुलती है और खांसी में तुरंत राहत मिलती है.
लौंग के देसी नुस्खे
आप चाहें तो खासी से छुटकारा पान के लिए लौंग का पानी, लौंग का चाय या शहद के साथ खा सकते हैं.
लौंग के फायदे
लौंग खाने से दांत दर्द में राहत देती है. पाचन सुधारती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है. शरीर में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में मदद करती है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.