कैसे इस Digital दुनिया में आंखों को सुरक्षित रखें? जानें ये टिप्स
स्क्रीन से दूरी रखें
फोन या स्क्रीन को आंखों से कम से कम 12 इंच (30 सेमी) दूर रखें ताकि आंखों पर दबाव न पड़े.
ब्राइटनेस को कम करें
स्क्रीन की चमक कमरे की रोशनी के बराबर रखें. ज़्यादा तेज ब्राइटनेस आंखों पर असर डालती है. नाइट मोड ऑन करें इससे आंखों को राहत मिलती है.
ब्लू लाइट चश्मे का सच
ब्लू लाइट फिल्टर चश्मे बाजार में हैं, लेकिन इनकी असरकारिता को लेकर कोई पक्के प्रमाण नहीं हैं.
20-20-20 रूल अपनाएं
हर 20 मिनट पर, 20 फीट दूर कोई चीज़ 20 सेकंड तक देखें. इससे आंखों की थकान कम होती है.
स्क्रीन का लेवल सही रखें
स्क्रीन आंखों के सामने होनी चाहिए. ऊपर या नीचे देखने से आंखों में जलन और सूखापन हो सकता है.
पलकें झपकाना ना भूलें
स्क्रीन देखते समय अक्सर पलकें झपकाएं. इससे आंखें नम रहती हैं और थकती नहीं हैं.
आई ड्रॉप्स से मदद लें
अगर आंखों में सूखापन लगे तो डॉक्टर से पूछकर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
सही खाना खाएं
हरी सब्जियां, फल और विटामिन A से भरपूर चीजें आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं.
आंखों को धोते रहें
दिन में 2-3 बार ठंडे पानी से आंखें धोएं. इससे ताजगी बनी रहती है और जलन कम होती है.