बुखार आया तो घबराएं नहीं! इन 8 आसान टिप्स से करें घरेलू इलाज


Princy Sharma
19 Aug 2025

घरेलू उपाय

    इन दिनों बदलते मौसम और तेज बारिश के चलते हर कोई बीमार हो रहा है. इस मौसम में सर्दी-बुखार होना काफी आम बात हो गई है. ऐसे में आप घरेलू उपाय से सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

बुखार

    बुखार आते ही शरीर को आराम देना बेहद जरूरी है. ज्यादा मेहनत या भाग-दौड़ करने से शरीर और कमजोर हो सकता है.

पैरासिटामोल

    हल्का बुखार हो तो पैरासिटामोल की गोली लें, लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही. बार-बार दवाई लेना ठीक नहीं.

खूब सारा पानी पिएं

    बुखार में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, सूप या ORS पिएं.

हल्का खाना खाएं

    बुखार में भूखे न रहें. दाल-चावल, खिचड़ी, अंडा आदि आराम से खा सकते हैं. चावल और अंडा ना खाने की बात एक भ्रम है.

उबला पानी पिएं

    गंदा पानी बीमारी को और बढ़ा सकता है. उबालकर ठंडा किया हुआ पानी सबसे सुरक्षित होता है.

गरारा करें

    गरम पानी में थोड़ा नमक मिलाकर दिन में दो बार गरारा करें. गले में खराश या जलन हो तो ये बहुत मदद करेगा.

ORS घोल जरूर लें

    बुखार में पसीना और कमजोरी से शरीर के जरूरी नमक और पानी की कमी हो जाती है, ORS से वो पूरा होता है.

डॉक्टर को दिखाएं

    अगर बुखार दवाई से भी नहीं उतर रहा या 3 दिन से ज्यादा हो गया है, तो खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें.

More Stories