गर्मियों में खाएं कच्ची प्याज, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
Princy Sharma
02 May 2025
कच्ची प्याज
गर्मियों के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें. ऐसे में कच्ची प्याज हेल्दी साबित हो सकती है. चलिए जानते हैं कच्ची प्याज खाने के फायदे.
लू से बचाव में असरदार
कच्ची प्याज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर ठंडा रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है.
बढ़ाती है इम्यूनिटी
गर्मियों में वायरल और इंफेक्शन से बचने के लिए कच्ची प्याज इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है.
पाचन में सुधार
गर्मी में गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्ची प्याज का सेवन फायदेमंद होता है.
हीट स्ट्रोक से बचाए
रोजाना प्याज खाने से तेज धूप और गर्मी से होने वाले हीट स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक टल जाता है.
स्किन को रखे हेल्दी
कच्ची प्याज त्वचा को ठंडक देती है और रैशेज या खुजली जैसी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करती है.
हेयरफॉल
प्याज में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या कम होती है
वजन घटाने में मददगार
इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए रोजाना सलाद में कच्ची प्याज शामिल करना वजन कम करने में सहायक हो सकता है.
ज्यादा ना खाएं
बहुत ज्यादा प्याज खाने से मुंह से बदबू आ सकती है और कुछ मामलों में दिल से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.