आस पास भी नहीं भटकेगा HMPV वायरस? ऐसे करें बचाव
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना जरूरी
एचएमपीवी वायरस चीन से निकल कर तेजी से दुनिया में पैर पसार रहा है. भारत में भी इसकी दस्तक हो गई है.
सचेत रहना जरूरी
भारत में लोगों को एचएमपी वायरस के प्रति सचेत रहना जरूरी है. इस वायरस से डरना और इसे गंभीरता से लेना जरूरी है. क्योंकि इसके लक्षण भले ही मामूली हों, लेकिन परेशानी हफ्ते-दस दिन तक रह सकती है.
सावधानी बरतने में देरी न करें
समझदार वही है जो सही समय पर काम करता है. इसलिए सावधानी बरतने में देरी न करें. सेहत के किसी भी दुश्मन को कभी हल्के में न लें. क्योंकि कोई नहीं जानता कि यह कब खतरनाक रूप ले ले. फिर हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं बचेगा.
इनके लिए ज्यादा खतरनाक
खास तौर पर उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है जो पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे हाई बीपी या शुगर के मरीज. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है. जो लोग सिगरेट और शराब पीकर अपने फेफड़ों और लीवर को कमजोर कर चुके हैं.
एचएमपीवी से स्वयं को कैसे बचाएं?
आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. सुबह जल्दी उठें और योग करें. हेल्दी डाइट लें. ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं.
पर्याप्त नींद जरुरी
पर्याप्त नींद लें और दिन में 4 लीटर तक पानी पिएं. बार-बार हाथ धोते रहें. अगर किसी को सर्दी-जुकाम है तो मास्क जरूर पहनें. हाथों को सैनिटाइज करते रहें.
एचएमपीवी से दूर रहने के लिए स्वस्थ आहार
सर्दियों में घर का बना ताज़ा खाना खाएं. गर्म और ताजा खाना खाने से कई बीमारियों का खतरा कम होता है.
कम खाएं
हमेशा अपनी भूख से कम खाएं. अपने खाने में सलाद और मौसमी फलों को भरपूर मात्रा में शामिल करें.
ताजा दही
खाने के साथ ताजा दही या छाछ लें. रोज़ाना वर्कआउट करें. इससे आपको खुद को फिट रखने में मदद मिलेगी.