इग्ननोर न करें शरीर में दिखने वाले ये निशान, बन सकते हैं मौत का कारण!
Princy Sharma
21 Feb 2025
शरीर में बदलाव
अगर शरीर में किसी अंग का रंग या आकार बदलता है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.
सामान्य संकेत
शरीर में दिखाई देने वाले निशान या बदलावों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये भविष्य में बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं.
खतरे की घंटी
ऐसे बदलाव आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं और बिना इलाज के बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में.
एड़ी में सूजन
यात्रा के बाद या गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन होना सामान्य है. लेकिन अगर बिना किसी कारण के सूजन हो रही है, तो यह शरीर में रक्त संचार की समस्या, हृदय रोग या पानी की रुकावट का संकेत हो सकता है.
हाथों में झुर्रियां
जब हाथ पानी में ज्यादा देर रहते हैं तो झुर्रियां आना सामान्य है, लेकिन अगर हाथों में अन्य हिस्सों से ज्यादा झुर्रियां दिखें, तो यह पानी की कमी, खराब blood circulation या थायरॉयड की समस्या का संकेत हो सकता है.
नीले निशान
अगर शरीर पर चोट का कोई कारण याद नहीं आ रहा और फिर भी निशान बन रहे हैं, तो यह विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. साथ ही यह ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर का भी संकेत हो सकता है.
जीभ पर सफेद दाग
आमतौर पर जीभ गुलाबी रंग की होती है, लेकिन अगर जीभ पर सफेद धब्बे दिखाई दें, तो यह ओरल थ्रश का संकेत हो सकता है, जो खासकर डायबिटिक मरीजों में होता है. यह खराब मौखिक स्वच्छता के कारण भी हो सकता है.
सिर पर स्कैब का बनना
बालों में डैंड्रफ सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक स्कैली पॅचेस होना शरीर में विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. यह फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है, जिससे समय रहते इलाज करना जरूरी है.