इन फलों के छिलके सेहत के लिए है वरदान!
Princy Sharma
02 Jan 2025
फलों के छिलके
क्या आपको पता है कई ऐसे फल हैं जिसके छिलके का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं इन फलों के बारे में.
कीवी
कीवी का भी छिलका खाया जा सकता है. इसमें फाइबर, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं
पीच
पीच फल के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं. यह पाचन में सुधार और त्वचा की सेहत को निखारते हैं.
अंगूर
अंगूर के छिलके में रेस्वेराट्रॉल होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है
चेरी
चेरी के छिलके में एंथोसायनिन होते हैं, जो सूजन कम करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं.
प्लम
प्लम का छिलका काफी हेल्दी होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते है जो पाचन सुधारते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं.
सेब
सेब के छिलके में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं. यह आपके डाइजेशन में मदद करता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है.
नाशपाती
नाशपाती की छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में नाशपाती खाने से पाचन दुरुस्त होता है और सूजन कम करने में मदद मिलती है.