भीषण गर्मी से बचने के लिए करें ये काम, नहीं होंगे लू का शिकार
Babli Rautela
14 Apr 2025
चिलचिलाती गर्मी
चिलचिलाती गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है. ऐसे में डॉ. अनुज कुमार ने कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताई हैं, जिन्हें आप अपनी रोज की जिंदगी में लाकर इस गर्मी से बच सकते हैं.
हाइड्रेटेड रहें
नियमित अंतराल पर पानी, नीबू पानी, लस्सी या आम पन्ना पिएं. कोल्ड ड्रिंक्स से बचें.
सनस्क्रीन का उपयोग
SPF 30 से अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं ताकि त्वचा सुरक्षित रहे.
दोपहर की धूप से बचें
दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें.
सिर को ढकें
टोपी, छतरी या कपड़े से सिर को धूप से बचाएं.
तरल पदार्थ साथ रखें
बाहर निकलने से पहले पानी पिएं और हमेशा पानी की बोतल साथ रखें.
सूती कपड़े पहनें
ढीले, हल्के और सूती कपड़े चुनें, गहरे रंग और सिंथेटिक वस्त्रों से बचें.
जानवरों का ध्यान रखें
पशुओं को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी दें.
हल्का भोजन लें
हल्का भोजन लें, भारी भोजन व अल्कोहल से परहेज करें.
ठंडा रखें शरीर
गर्मी अधिक हो तो ठंडे पानी से शरीर पोंछें, पर धूप से आने के तुरंत बाद न नहाएं.