बढ़ने लगा है कोरोना, आज से पीना शुरू करें ये देसी काढ़े


Princy Sharma
24 May 2025

कोरोना के मामले

    भारत देश में लगातर बढ़ते कोरोना के मामले के चलते सर्तकता बरतने की बहुत जरूर है.

इम्यूनिटी बूस्ट

    कोरोना से दूर रहने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत जरूरी है. ऐसे में हेल्दी खाना और पीना फायदेमंद साबित हो सकता है.

देसी काढ़ा

    इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम को जड़ से खत्म करने के लिए नीचे दिए गए देसी काढ़े बहुत फायदेमंद हैं जो कोरोना के खतरा को कम कर सकता है.

तुलसी वाला काढ़ा

    यह बनाने के लिए तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी और सूखा अदरक मिलाकर उबालें. यह काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर में सूजन कम करता है.

गिलोय काढ़ा

    गिलोय काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है. इसे बनाने के लिए आप गिलोय पाउडर या डंडी, हल्दी, काली मिर्च और अदरक डालकर उबालें. यह काढ़ा वायरस से लड़ने की ताकत देता है और बार-बार होने वाली सर्दी को रोकता है.

अदरक काढ़ा

    अदरक को काटकर उबालें, ऊपर से काली मिर्च और शहद डालें. ये काढ़ा शरीर को गर्म रखता है और मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है.

दालचीनी काढ़ा

    आधा गिलास पानी में आधा चम्मच पिसी दालचीनी डालें, उबालें और शहद मिलाकर पी लें. ये काढ़ा कोरोना जैसे वायरस से लड़ने में मददगार है.

अजवाइन काढ़ा

    पानी में अजवाइन, गुड़ और काली मिर्च डालें और उबालें. ये काढ़ा पाचन सुधारता है और सर्दी से तुरंत राहत देता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories