किन 5 लोगों के लिए जानलेवा है नवरात्रि का व्रत रखना?


Princy Sharma
28 Mar 2025

नवरात्रि

    हिंदू धर्म में नवरात्रि त्योहार का बहुत बड़ा महत्व होता है. नवरात्रि के 9 दिन एक माता रानी के एक विशिष्ट रूप की आराधना की जाती है और व्रत रखा जाता है.

नवरात्र व्रत का महत्व

    माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने से सभी मनोकामना पूरी होती है.

ये लोग न रखें व्रत

    लेकिन हर व्यक्ति के लिए नवरात्रि का व्रत रखना ठीक नहीं होता है. आइए जानते हैं किन लोगों को नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए.

डायबिटीज

    अगर आप डायबिटीज का सामना कर रहे हैं तो नौ दिनों तक व्रत न रखें. व्रत रखने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. 

एनीमिया

    जो लोग एनीमिया का सामना कर रहे हैं वे व्रत न रखें. व्रत के दौरान खून की कमी हो सकती है जिससे कमजोरी होती है.

बच्चे को हुआ है जन्म

    जिन महिलाओं ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है उन्हें भी उपवास नहीं रखना चाहिए. क्योंकि शिशु को मां के भोजन से पोषण मिलता है.

पीरियड्स

    अगर कोई महिला पीरियड्स में है तो है उस नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए. लेकिन अगर उपवास के दौरान पीरियड्स  शुरू होते हैं तो वह रख सकती हैं.

गर्भवती महिलाएं

    गर्भवती महिलाओं को नौ दिन तक व्रत नहीं रखना चाहिए क्योंकि इन दिनों अनाज का सेवन नहीं किया जाता है. ऐसे में शिशु के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories