सर्दी-खांसी और कफ...सब का इलाज है भुना हुआ अमरूद, ऐसे करें सेवन
India Daily Live
23 Nov 2024
अमरूद
अमरूद फल टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन अगर उसे भुनकर खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. चलिए जानते हैं अमरूद को भुनकर खाने से क्या होता है.
इम्यूनिटी
भुने हुए अमरूद में मौजूद विटामिन C आपकी इम्यूनिटी को मजबूती से बढ़ाता है. इसके साथ शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है.
कफ
अगर आप कफ की परेशानी से सामना कर रहे हैं तो भुना हुआ अमरूद का सेवन करें. ये कफ को पिघलाने में मदद करेगा और आपको राहत मिलेगी
कब्ज
भुना हुआ अमरूद कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है. ऐसे में आप भुना हुआ अमरूद आपकी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे खाने से मल त्याग में आसानी होगी.
सर्दी-खांसी
भुना हुआ अमरूद सर्दी और जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है, साथ ही एलर्जी को भी कम करता है.
भूख बढ़ाने का तरीका
अगर आपको भूख नहीं लगती, तो भुना हुआ अमरूद खाएं. यह आपकी भूख को शार्प करता है और आपको सही समय पर भोजन करने में मदद करता है.
कैसे बनाएं भुना हुआ अमरूद?*
तवे को गर्म करें, अमरूद को काटकर तवे पर रखें, काला नमक छिड़कें और 5 मिनट तक ढककर भूनें. फिर दूसरी तरफ पलटकर और भून लें.
लाइफस्टाइल
आप भुने हुए अमरूद के इन फायदों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें और सेहत तो फिट रखें.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.