रोहित शेट्टी से पहले लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर आ चुके हैं ये सेलेब्स


Babli Rautela
01 Feb 2026

रोहित शेट्टी

    फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर शनिवार रात 4 राउंड में फायरिंग हुई है जिसकी जिम्मेदारी खुद बिश्नोई गैंग ने ली है. रोहित से पहले बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स पर है जिसपर ये गैंग हमला कर चुकी है.

दिशा पाटनी

    बरेली स्थित दिशा पाटनी के पैतृक घर पर सितंबर 2025 में 10-12 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली. बहन खुशबू की कथित टिप्पणियों को वजह बताया गया.

सलमान खान

    कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. उनके घर पर फायरिंग हो चुकी है और अब उनके साथ काम करने वालों को भी खुली चुनौती दी जा रही है.

मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी बिश्नोई गैंग से मौत की धमकी मिल चुकी है. उनकी जान एक बार गंभीर खतरे में पड़ गई थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई.

जीशान सिद्दीकी

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है.

कपिल शर्मा

    कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर दो बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं. गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

एपी ढिल्लों

    पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग हुई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों ने सोशल मीडिया पर खुद इस हमले का दावा किया.

एल्विश यादव

    यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर उनकी अनुपस्थिति में फायरिंग हुई. हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने इस घटना की जिम्मेदारी ली, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ.

बी प्राक

    सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन धमकी मिली है. मोहाली पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

More Stories