भारत की फिल्म 'पायर' का जलवा, इस महोत्सव में मिले छह नॉमिनेशन
छह कटेगरी में फिल्म हुई नॉमिनेट
फिल्म 'पायर' इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छह कटेगरी में नॉमिनेट हुई है.
उत्तराखंड में पलायन पर बेस्ड है फिल्म
बता दें कि विनोद कापड़ी की यह फिल्म उत्तराखंड में पलायन पर बेस्ड है.
महोत्सव में मिले छह नॉमिनेशन
'पायर' बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट कहानी, बेस्ट संगीत की कैटेगरी में नॉमिनेट की गई है.
भारत की फिल्म 'पायर' का जलवा
इसके अलावा विनोद कापड़ी की यह फिल्म बेस्ट डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और बेस्ट म्यूजिक डिजाइनिंग की कैटेगरी में भी नॉमिनेट हुई है.
विनोद कापड़ी ने किया फिल्म का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने किया है.
1 सितंबर से 16 सितंबर तक होगा फेस्टिवल
इमेजिन इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 24वां संस्करण 1 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक मैड्रिड में होगा.
भारत की फिल्मों पर फोकस करना है उद्देश्य
इमेजिन इंडिया फेस्टिवल का उद्देश्य भारत से आने वाली फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना है.
राइटर भी विनोद कापड़ी ही है
फिल्म 'पायर' के निर्देशक और राइटर विनोद कापड़ी ही है.
दो बुजुर्गों की है कहानी
इस फिल्म में दो बुजुर्गों ने अहम भूमिका निभाई है.
हिमालय के एक सुदूर इलाके की कहानी दर्शाएगी फिल्म
जिनका नाम पद्म सिंह और हीरा देवी हैं, इस फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है.