जावेद अख्तर से तलाक पर पहली पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा
कहां हुई थी पहली मुलाकात?
हनी ईरानी और जावेद अख्तर की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी. मजाक और ह्यूमर से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.
अचानक आया शादी का फैसला
जावेद अख्तर ने कार्ड गेम के दौरान हनी को लकी मानते हुए शादी का प्रस्ताव दे दिया. कुछ ही महीनों में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
कम उम्र में बन गईं दुल्हन
हनी ईरानी की उम्र शादी के वक्त सिर्फ 19 साल थी. उन्होंने एक्टिंग छोड़कर सेटल लाइफ को चुना.
सफलता ने बदला माहौल
जावेद अख्तर को तेजी से सफलता मिली. इसके साथ ही लोगों और जीवनशैली में भी बदलाव आया.
रिश्ते पर बढ़ता दबाव
हनी ने माना कि तेजी से बदली जिंदगी और बढ़ती उम्मीदों को संभाल पाना उनके लिए मुश्किल हो गया.
शराब बनी बड़ी वजह
हनी ने बताया कि जावेद की शराब की आदत बढ़ती गई. शराब पीने के बाद उनका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता था.
रिश्ते में आई कड़वाहट
शराब और बदलते व्यवहार के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ गया. हालात संभल नहीं पाए.
आपसी समझ से लिया तलाक
13 साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया.
बच्चों के लिए निभाई जिम्मेदारी
तलाक के बाद भी हनी और जावेद ने फरहान अख्तर और जोया अख्तर की परवरिश मिलकर की.
आज भी है सम्मान और दोस्ती
हनी ईरानी ने कहा कि वह जावेद अख्तर और शबाना आजमी दोनों का सम्मान करती हैं और दोस्ती आज भी कायम है.