सैफ अली खान को मौत के मुंह में पहुंचाने वाले चाकू की पहली तस्वीर
Princy Sharma
17 Jan 2025
सैफ अली खान पर हमला
गुरुवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से उन पर हमला किया.
6 बार हमला
हमलावर ने चाकू से सैफ के शरीर पर 6 बार वार किया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं,
चाकू का टुकड़ा
हमले के दौरान चाकू का धारदार हिस्सा टूटकर सैफ की पीठ में फंस गया और वह इसे लेकर खून से लथपथ लीलावती अस्पताल पहुंचे
रीढ़ की हड्डी
चाकू का टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी से केवल 2 मिलीमीटर की दूरी पर था, जिससे उनकी जान और पैरालिसिस का खतरा था.
साइज
अब चाकू के टुकड़े की झलक सामने आई है. यह चाकू के टुकड़े की साइज 2.5 इंच बताई जा रही है.
5 घंटे की सर्जरी
लीलावती अस्पताल में 5 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने चाकू का टुकड़ा सुरक्षित निकाल लिया
शरीर पर चोटें
सैफ की गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी पर गहरे घाव हुए, जिनमें से दो चोटें बेहद गंभीर थीं
मेड अरियामा
सैफ की मेड अरियामा ने बताया कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी. मेड ने बताया कि उसने हमलावर को बाथरूम के पास देखा, जहां वह करीना को समझकर गई थी, लेकिन बाद में हमला हो गया
सैफ की तबियत
अब सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें सुरक्षित घोषित किया है