कभी मिलते थे 150 रुपए, आज गुरु रंधावा एक गाने के लिए चार्ज करते हैं इतने लाख
पंजाबी म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
उनकी आवाज और गाने जैसे 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू' और 'पटोला' ने न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.
सिंगर का सफर नहीं था आसान
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरु रंधावा का यह सफर इतना आसान नहीं था?
कभी मिलते थे 150 रुपये
एक समय था जब वह गांव के छोटे-मोटे समारोहों में गाना गाकर सिर्फ 150 रुपये कमाते थे.
आज करते हैं इतने लाख चार्ज
आज वह एक गाने के लिए 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
पंजाब के गुरदासपुर जिले के नूरपुर गांव में हुआ था जन्म
गुरु रंधावा, जिनका असली नाम गुरशरनजोत सिंह रंधावा है, का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के नूरपुर गांव में हुआ था.
संगीत के प्रति हमेशा से था प्यार
बचपन से ही संगीत के प्रति उनका जुनून था.
गांव की शादियों में गाया गाना
स्कूल के दिनों में वह छोटे-छोटे प्रोग्राम्स में हिस्सा लेते थे और गांव के शादी-समारोह में गाना गाते थे.
इन गानों ने रातोंरात बनाया स्टार
2012 में गुरु ने अपने करियर की शुरुआत 'सेम गर्ल' गाने से की, जो ज्यादा सफल नहीं रहा. लेकिन 2015 में 'पटोला' गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.
आज फैंस है सिंगर के हर एक गानों के दीवाने
इसके बाद 'हाई रेटेड गबरू', 'लाहौर', और 'इशारे तेरे' जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को आसमान पर पहुंचा दिया.