कौन है 'पंचायत 4' के नाना जी? NSD वाले भी छूते हैं पैर!
Babli Rautela
09 Jul 2025
‘पंचायत 4’
‘पंचायत’ सीजन 4 में रिंकी के नाना जी के किरदार ने केवल 10 मिनट में दर्शकों का दिल जीत लिया.
राम गोपाल बजाज
राम गोपाल बजाज, जो नाना जी बने, एक प्रसिद्ध थिएटर डायरेक्टर और एक्टर हैं, जिन्हें NSD के पूर्व डायरेक्टर के रूप में भी जाना जाता है.
दमदार डायलॉग्स ने बांधा समां
उनके डायलॉग्स जैसे 'जैसी करनी वैसी भरनी' ने फुलेरा की कहानी को नया मोड़ दिया और राजनीति पर करारा व्यंग्य किया.
फुलेरा के भविष्य की भविष्यवाणी
नाना जी ने एक सीन में ही गांव के चुनावी नतीजों का संकेत दे दिया, जिसने सीजन के क्लाइमेक्स को और रोचक बनाया.
NSD से इरफान खान का कनेक्शन
राम गोपाल बजाज ने इरफान खान सहित कई स्टार्स को अभिनय सिखाया, जिनमें ‘पंचायत’ के रघुबीर यादव और नीना गुप्ता भी शामिल हैं.
हॉलीवुड में भी दिखाया जलवा
बजाज ने जैकी चैन की फिल्म ‘द मिथ’ में काम किया, साथ ही ‘जॉली LLB 2’ और ‘शेफ’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए.
पद्म श्री से सम्मानित शख्सियत
थिएटर में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं.
बिहार से बॉलीवुड तक का सफर
5 मार्च 1940 को दरभंगा, बिहार में जन्मे राम गोपाल बजाज ने 1984 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर शुरू किया और फिर अभिनय में छा गए.